{"_id":"6880b4d86b20c46b980e8637","slug":"video-video-rashhataraya-pasha-raga-nayataranae-karayakarama-ka-chhatha-caranae-shanpr-bmaraya-sa-bcava-ka-le-haga-vashashha-takakaranae-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का छठा चरण शुरू, बीमारियों से बचाव के लिए होगा विशेष टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का छठा चरण शुरू, बीमारियों से बचाव के लिए होगा विशेष टीकाकरण
अयोध्या जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एफएमडी टीकाकरण के छठे चरण का ’’फ्लैग आफ’’ करते हुए जिला विकास अधिकारी महेंद्र देव और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रदेव माहर ने मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट और बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका मुंहपका टीकाकरण का छठा चरण आज से पूरे अयोध्या जनपद में एक साथ प्रारम्भ किया गया। अभियान की अवधि 45 दिन की होगी। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के सघन टीकाकरण अभियान में चार माह से अधिक उम्र के सभी गोवंशीय और भैंस वंशीय पशुओं के साथ सात माह तक की गर्भित मादा पशुओं का बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया जायेगा।
प्रत्येक विकास खंड पर टीकाकरण के लिए टीमें बना दी गई हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि सभी पशुपालक अपने पशुओं की टैगिंग करवा लें और उसको पशु विभाग के वेबसाइट पर अपलोड करवा दें ताकि पशुओं की सुरक्षा के साथ समय समय पर होने वाली बीमारियों से उनको बचाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।