{"_id":"6a868426833a829e5605303d","slug":"video-video-satabra-taka-para-haga-rama-mathara-parasara-ka-naramanae-maraca-2027-taka-sagarahalya-ka-lkashhaya-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सितंबर तक पूरा होगा राम मंदिर परिसर का निर्माण, मार्च 2027 तक संग्रहालय का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सितंबर तक पूरा होगा राम मंदिर परिसर का निर्माण, मार्च 2027 तक संग्रहालय का लक्ष्य
राम मंदिर ट्रस्ट की भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक बृहस्पतिवार से राम मंदिर परिसर में शुरू हुई। बैठक में शेष निर्माण कार्य, भुगतान और अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर परिसर का अधिकांश निर्माण 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। 30 अक्टूबर तक एलएंडटी और टाटा के कर्मचारी निर्माण स्थल से हट जाएंगे। ऑडिटोरियम और संग्रहालय का काम इसके बाद भी जारी रहेगा।
ऑडिटोरियम राजकीय निर्माण निगम बना रहा है, जबकि संग्रहालय मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें आधुनिक इमर्सिव तकनीक से 20 गैलरी बनाई जा रही हैं। गैलरी सात में प्रमुख मंदिरों का दिव्य दर्शन और गैलरी 17 में भगवान राम के वनगमन से जुड़ी नदियों को प्रदर्शित किया जाएगा। आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञ सहयोग कर रहे हैं। बाउंड्रीवॉल दिसंबर तक पूरी होगी, जबकि सुरक्षा उपकरण लगाने में दो माह लग सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।