{"_id":"67134ca0d4a359dca80dd8dd","slug":"video-in-azamgarh-miscreants-riding-a-pickup-truck-hit-policemen-four-injured-one-in-critical-condition","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आजमगढ़ में पिकअप सवार बदमाशों ने पुलिस वालों को मारी टक्कर, चार घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आजमगढ़ में पिकअप सवार बदमाशों ने पुलिस वालों को मारी टक्कर, चार घायल, एक की हालत गंभीर
आजमगढ़ में पिकअप सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात अहरौला थाने के चार पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर घायल दिया। इसके बाद पिकअप को छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस घटना में घायल एक होमगार्ड की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात लगभग नौ बजे अहरौला से बूढ़नपुर की तरफ जा रही तेज गति पिकअप वैन ने पीआरडी 112 बाइक सवार पुलिस कर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार 112 पीआरबी के आरक्षी और साथ में सवार एक होमगार्ड हमराही गंभीर रूप से घायल हो गए। ठीक उसी समय शाहपुर मेले से ड्यूटी कर वापस आ रहे थाने के दो आरक्षी भाग रही पिकअप का पीछा किए इस दौरान पिकअप सवारों ने दोनों आरक्षियों को भी टक्कर मार घायल कर दिया। जानकारी होते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। रेड़हा बिजली पावर हाउस के पास पिकअप को सड़क के किनारे झाड़ियों में छोड़कर चालक व सवार फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना पर मौके पर सीओ बूढ़नपुर किरणपाल सिंह थाना अध्यक्ष मनीष पाल जांच पड़ताल में जुट गए। घायल पुलिस कर्मियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले जाया गया जहां से एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं सूत्रों की मानेे तो पिकअप में लगभग तीन से चार लोग सवार थे। इनके पशु तस्करी के धंधे से जुड़े होने कि बात कही जा रही है। पिकअप में रस्सी और चाकू भी मिला है। जिले के उच्च अधिकारियों को पिकअप से पुलिस कर्मियों के घायल होने की जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।