{"_id":"69049bf30b784d6c2c07b7ac","slug":"video-video-brabka-ma-thhana-ka-fasal-pana-ma-dab-kasana-parashana-2025-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video : बाराबंकी में धान की फसल पानी में डूबी, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video : बाराबंकी में धान की फसल पानी में डूबी, किसान परेशान
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के अधिकांश गांवों में धान की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार हो रही बारिश और खेतों में जलभराव के कारण धान की फसल पानी में डूब गई है। कई स्थानों पर कटी पड़ी फसल भी सड़ने लगी है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है।
किसानों का कहना है कि पिछले दो दिनों से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिसके चलते खेतों से पानी की निकासी संभव नहीं हो पा रही है। मरकामऊ, बदोसराय, टिकुरी, हजरतपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार की थी, लेकिन अब फसल के सड़ने का खतरा बढ़ गया है।
किसान नौमीलाल, राजकुमार, जगदीश, पप्पू और दीपक ने बताया कि यदि जल्द ही खेतों से पानी नहीं निकाला गया तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने सरकार और प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है। किसानों की मांग है कि नुकसान का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।