{"_id":"6aba31fb9f405dd2850e09c9","slug":"thieves-stole-a-laptop-and-stamps-from-a-lawyer-chamber-in-badaun-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: बिसौली तहसील परिसर में चोरों ने अधिवक्ता का चैंबर खंगाला, दो लाख के स्टांप व लैपटॉप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: बिसौली तहसील परिसर में चोरों ने अधिवक्ता का चैंबर खंगाला, दो लाख के स्टांप व लैपटॉप चोरी
बदायूं जिले की बिसौली तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने अधिवक्ता के चैंबर को निशाना बना लिया। चोर चैंबर का ताला तोड़कर अंदर रखे लैपटॉप, करीब दो लाख रुपये के स्टांप चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह अधिवक्ता पहुंचे तो चैंबर के ताले टूटे मिले। सामान गायब था। इस पर अधिवक्ता ने कोतवाली में घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर एकत्र हो गए।
चंदौसी थाना क्षेत्र के शक्तिनगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता हृदेश चंद्र शर्मा का तहसील कोर्ट कंपाउंड परिसर में चैंबर नंबर 16 है। अधिवक्ता के मुताबिक सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे वह चैंबर पहुंचे। बाहर के ताले टूटे देखकर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो मेज की दराज के ताले भी टूटे हुए थे। चैंबर से एक लैपटॉप और लॉकर में रखे करीब दो लाख रुपये के स्टांप गायब थे। अधिवक्ता ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कोतवाल सवेंद्र शर्मा को फोन पर बताया।
सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी मौके पर पहुंचे और चैंबर का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। बाद में अधिवक्ता ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तहसील परिसर में चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं में भी नाराजगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।