{"_id":"690b91edfe4abef2f8036ea7","slug":"video-devotees-took-a-dip-of-faith-on-kartik-purnima-video-2025-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, VIDEO
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को जनपद के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने गंगा, सरोवरों और पोखरों में पवित्र स्नान कर दान-पुण्य किया। इस दौरान घाटों पर “हर-हर गंगे” के जयकारे गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बन गया।
भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। शहर के ददरीघाट, कलक्टरघाट, चीतनाथ, सिकंदरपुर, नवापुरा, स्टीमरघाट और अंजनी घाट समेत विभिन्न घाटों पर सुबह से दोपहर तक स्नानार्थियों की भीड़ रही। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने आसपास के मंदिरों में दर्शन-पूजन कर दीपदान व दान किया। घाटों के चारों ओर खिलौनों, मिठाइयों, श्रृंगार सामग्री, माला, दीया-बाती और भजनों की दुकानों से मेला जैसा वातावरण बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।