सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Textile Committee Members Honored

कानपुर कपड़ा कमेटी के सदस्यों को किया गया सम्मानित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:32 AM IST
Kanpur Textile Committee Members Honored
कानपुर कपड़ा कमेटी का सदस्य बनना महंगा हो गया है। रविवार को हुई कमेटी की विशेष आमसभा एवं वार्षिक आमसभा में सदस्यता शुल्क 400 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है। इसी के साथ 31 मार्च को सूची प्रकाशित होने के बाद सभासदों (सदस्यों) को प्रतिनिधि को न बदलने, 10 प्रतिशत सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन देने के एक माह में आमसभा बुलाने का फैसला लिया गया। सत्र 2025-27 की नई प्रबंधकारिणी कमेटी के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की गई। नव निर्वाचित डायरेक्टरों को प्रमाणपत्र और वरिष्ठतम सदस्यों को सम्मानित किया गया। मर्चेंट चैंबर में कमेटी के अध्यक्ष अमित दोसर की अध्यक्षता में हुई। दोनों आमसभा में संस्था के संविधान में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण संशोधन किए गए। सभासदों की फर्म में बदलाव की समय-सीमा तीन माह से बढ़ाकर छह माह कर दी गई। प्रतिनिधि परिवर्तन के नियमों में संशोधन करते हुए इसे वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक मान्य करने का प्रावधान किया गया। कमेटी का बैंक खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में खोलने का अधिकार दिया गया। इसका संचालन अध्यक्ष, प्रधान सचिव एवं कोषाध्यक्ष में से किसी दो के संयुक्त हस्ताक्षर से होगा। इसके अतिरिक्त विशेष आमसभा बुलाने के आवेदन की समय-सीमा, प्रधान सचिव एवं कोषाध्यक्ष की वित्तीय सीमा में भी वृद्धि को मंजूरी दी गई। वार्षिक आमसभा में कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता विस्सू बाबू, पूर्व प्रधान सचिव दीपक कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष काशी प्रसाद शर्मा सहित 50 वर्षों से अधिक सेवा देने वाले वरिष्ठ सदस्यों और बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारियों को सम्मानित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण सिंहानिया एवं उनकी टीम का भी सम्मान किया गया। प्रधान सचिव नवीन कुमार नेवटिया ने वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट, बैलेंस शीट, आय-व्यय विवरण, ऑडिटर व डायरेक्टर्स रिपोर्ट, वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। गुप्ता अग्रवाल एंड सुल्तानिया को वर्ष 2025-26 के लिए ऑडिटर नियुक्त किया गया। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सत्र 2025-27 के लिए अमित दोसर सहित 24 सदस्यों को प्रबंधकारिणी कमेटी का निर्वाचित सदस्य घोषित किया गया। आमसभा में बड़ी संख्या में वस्त्र व्यवसायियों की उपस्थिति रही। सभा का संचालन प्रधान सचिव नवीन कुमार नेवटिया व पूर्व अध्यक्ष श्रीकृष्ण गुप्ता बब्बू भइया ने किया। इसमें राकेश कपूर, अनिल कुमार जैन, नवीन कुमार नेवटिया, चरनजीत सिंह सागरी, रुमित सिंह सागरी, शेषनारायण त्रिवेदी, अभिषेक चावला, रामप्रकाश गुप्ता, अशोक माहेश्वरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Baghpat: बावरिया गिरोह के 25-25 हज़ार के इनामी दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार, डकैती, लूट, चोरी के 20 मुकदमें हैं दर्ज

29 Dec 2025

Meerut: गंगा प्लाज़ा के बाहर हुआ सड़क हादसा, डिवाइडर के बीच बने कट में फंसी कार, राहगीर अचंबित

28 Dec 2025

Meerut: राधा गोविंद स्कूल में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई संपन्न, खिलाड़ियों ने आखिरी दिन झोंकी ताकत

28 Dec 2025

Meerut: हम ख़्याल फाउंडेशन की ओर से आयोजित हुआ मुशायरा, उर्दू साहित्य के बारे में डाला प्रकाश

28 Dec 2025

चर्च के अंदर चल रहा था धर्मांतरण का खेल, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

28 Dec 2025
विज्ञापन

अमर शहीद वाइस कमांडर वीर देव यादव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज

28 Dec 2025

बंगुरसिया गांव में हाथियों का कहर, खरीदी केंद्र पर धान को पहुंचा रहे नुकसान

28 Dec 2025
विज्ञापन

फरीदाबाद में लगे सरस मेले में दिखी रौनक, पर्यटकों ने जमकर की खरीददारी

28 Dec 2025

सरस मेले में ओडिशा से पहुंची बिस्मिता ताल पत्ता पर लेखुनी से बनी पेंटिंग का बिखेर रही रंग

28 Dec 2025

MP News: ईरानी डेरे में पुलिस का छापा, 24 पुरुष और दस महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस टीम से झड़प

28 Dec 2025

दो मैचों में फ्लॉप होने के बाद कल फॉर्म में वापसी के लिए मैदान पर उतरेंगे राहुल तेवतिया

28 Dec 2025

दिल्ली में अचानक बढ़ी ठंड और स्मॉग

28 Dec 2025

निमोनिया की रोकथाम के लिए चलेगा सांस अभियान

28 Dec 2025

फरीदाबाद में निरक्षर लोगों की पहचान कर उन्हें साक्षर बनाने का सर्वे शुरू

28 Dec 2025

फरीदाबाद में लगातार चौथे दिन बढ़ा प्रदूषण स्तर

28 Dec 2025

गन्ने के खेत में गोकशी कर रहे बदमाशों संग पुलिस मुठभेड़

28 Dec 2025

कानपुर: कार्यकर्ता की पिटाई पर भड़के भाजपाई; चकेरी थाने का घेराव, चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप

28 Dec 2025

कानपुर: भगवंत टाटिया गांव में गंदगी का अंबार, फिर भी पार्षद और नगर निगम बेपरवाह

28 Dec 2025

महोबा: जमीन के लालच में कसाई बना बेटा; ईंट से सिर कूंचकर की थी पिता की हत्या

28 Dec 2025

Khandwa News: खाकी ड्रेस पहन चलती ट्रेन से पलक झपकते ही उड़ा देता था पर्स और मोबाइल, बरामद हुआ तीन लाख का माल

28 Dec 2025

Prayagraj: कवि कैलाश गौतम की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन, राष्ट्रीय काव्य कुंभ समारोह का आयोजन

28 Dec 2025

Hisar के रावलवास खुर्द गांव के जवान की ऑपरेशन सिंदूर में बड़ी भूमिका, पाकिस्तानी मिसाइल को मार गिराया था

28 Dec 2025

अमर उजाला संवाद में फ्यूजन होम्स सोसाइटी के निवासियों ने साझा की समस्याएं

28 Dec 2025

तिगांव रोड स्थित शिवा मोटर्स के सर्विस सेंटर से चोरी हुई बाइक

28 Dec 2025

मेंटेनेंस बढ़ाए जाने के विरोध पर सड़कों पर उतरे निवासी

28 Dec 2025

Noida: ठंड में लेट कर फोन देखने से बढ़ रही हैं परेशानी

28 Dec 2025

शिवसेना हरियाणा में लड़ेगी नगर निगम का चुनाव

28 Dec 2025

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अटल लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

28 Dec 2025

Faridabad: क्रिकेट मैच में क्रेजी क्लब ने एवरेज बैटर्स को पांच विकेट से हराया

28 Dec 2025

डीएससी रोड का निर्माण बना आफत, छह माह में भी नहीं सुधरी सूरत

28 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed