{"_id":"6272327067b41257487bf3d7","slug":"husband-and-wife-die-after-drinking-poison-with-cold-drink-in-kushinagar","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कुशीनगर में कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पीने से पति-पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कुशीनगर में कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पीने से पति-पत्नी की मौत
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 May 2022 01:29 PM IST
Link Copied
कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र अमवा श्रीदुबे गांव में एक हृदयविदारक घटना हो गई है। मंगलवार की रात एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पत्नी और एक बेटी के साथ खुद भी पी लिया। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज न आने पर घरवालों ने दरवाजा पीटा। बेटी ने किसी तरह दरवाजा खोला। तीनों की गंभीर हालत देखकर सभी सन्न रह गए। उन्हें तत्काल फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां देर रात पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की मौत बुधवार को सुबह नौ बजे हुई। बेटी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की वजह गृहकलह बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।