{"_id":"6a92d11363f32cfacc0af989","slug":"video-roadways-buses-remained-crowded-with-passengers-even-on-day-after-raksha-bandhan-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रक्षाबंधन के दूसरे दिन मैनपुरी रूट पर यात्रियों का दवाब, आगरा-मथुरा की बसों में सवारियां घटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रक्षाबंधन के दूसरे दिन मैनपुरी रूट पर यात्रियों का दवाब, आगरा-मथुरा की बसों में सवारियां घटीं
रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं के लिए निशुल्क संचालित की गई रोडवेज बसों में दूसरे दिन भी यात्रियों की खासा भीड़ देखने को मिली। बस अड्डे पर दिनभर यात्रियों की आवाजाही रही। सीट पाने के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर आगरा-मथुरा मार्ग पर बसों में दूसरे दिन यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर रोडवेज बसों में महिला यात्रियों के लिए सफर निशुल्क किया था। इसके चलते बीते शुक्रवार को रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या फुल थी। बसें सवारियों से खचाखच भरी हुई थीं। दूसरे दिन भी इस योजना का असर देखने को मिला। मैनपुरी की ओर जाने वाली बसों में यात्रियों की खासा भीड़ देखने को मिली। चौराहे पर यात्री बसों के आने का इंतजार करते रहे। वहीं कई यात्री बसों में सीट पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। एक ओर जहां मैनपुरी मार्ग पर यात्रियों की खासा भीड़ थी। वहीं आगरा-मथुरा मार्ग पर दूसरे दिन यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी। कुछ बसें तो ऐसी भी थीं, जिनमें एक भी सवारी नहीं थी। वहीं शिकोहाबाद, औरेया तथा इटावा डिपो की बसों में लगभग 20-25 सवारियां ही सफर कर रही थीं। एआरएम प्रेमपाल ने बताया कि मैनपुरी चौराहे से गुजरने वाली बसों के माध्यम से न सिर्फ मैनपुरी, बल्कि एटा, कासगंज, बदांयू, बरेली तक का सफर तय करता है। इसलिए इस मार्ग पर बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। वहीं आगरा-मथुरा मार्ग पर बसों में दोपहर के समय यात्रियों की संख्या अन्य दिनों की तरह कम थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।