{"_id":"6a7c0fbfed816434c70dc3cb","slug":"video-a-shopkeeper-attacked-a-devotee-with-a-sickle-during-the-giriraj-parikrama-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गिरिराज परिक्रमा में श्रद्धालु पर हंसिया लेकर दौड़ा दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गिरिराज परिक्रमा में श्रद्धालु पर हंसिया लेकर दौड़ा दुकानदार
मथुरा। गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान पुलिस की चौकसी के बीच गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालु पर जानलेवा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो 30 जुलाई की रात यूपी-राजस्थान बॉर्डर पर गोविंद कुंड से आगे पूंछरी के लौठा के पास का है। आरोप है कि गन्ने की दुकान पर रखी कुर्सी पर श्रद्धालु के बैठने को लेकर दुकान संचालक से विवाद हो गया। इसके बाद दुकान संचालक हंसिया लेकर श्रद्धालु के पीछे दौड़ पड़ा। इससे परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई।
वायरल वीडियो में लोग इधर-उधर भागते दिख रहे हैं। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। वीडियो में दिख रहे युवकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
गोवर्धन परिक्रमा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में इस घटना ने परिक्रमा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गिर्राज जी में आस्था के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। श्रद्धालुओं ने गोविंद कुंड से पूंछरी के लौठा तक संवेदनशील स्थानों पर रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वही पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।