{"_id":"686781a2b09ac911fb073979","slug":"video-aradhana-mishra-mona-visited-banke-bihari-said-this-big-thing-about-the-corridor-2025-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आराधना मिश्रा 'मोना' ने किए बांके बिहारी के दर्शन, कॉरिडोर को लेकर कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आराधना मिश्रा 'मोना' ने किए बांके बिहारी के दर्शन, कॉरिडोर को लेकर कही ये बड़ी बात
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' शुक्रवार को वृंदावन स्थित प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं जहां उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन कर मंदिर प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में मिश्रा ने योगी सरकार के फैसले को "परंपरा विरोधी और विरासत को नष्ट करने वाला" बताया। उन्होंने कहा, “विकास के नाम पर संस्कृति और आस्था के केंद्रों को तोड़ा जा रहा है। पहले वाराणसी में हजारों शिवलिंगों को खंडित किया गया, जिनकी अब कोई सुध नहीं ले रहा। अब वही षड्यंत्र वृंदावन में दोहराया जा रहा है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही इस मुद्दे पर गोस्वामी समाज और व्यापारी वर्ग के साथ खड़ी है और सरकार की हर उस कोशिश का विरोध करेगी जो परंपराओं और धार्मिक विरासत को नुकसान पहुंचाती हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।