{"_id":"68776760b90eeae25a00cc8c","slug":"video-hema-malinis-amazing-dance-performance-at-the-age-of-70-2025-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 70 वर्ष की उम्र में हेमा मालिनी की धमाकेदार नृत्य प्रस्तुति, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा राधारमण मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 70 वर्ष की उम्र में हेमा मालिनी की धमाकेदार नृत्य प्रस्तुति, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा राधारमण मंदिर
प्राचीन ठाकुर राधारमण मंदिर में इन दिनों श्री गोपाल भट्ट गोस्वामीपाद महाराज के तिरोभाव महोत्सव की भव्य धूम मची हुई है। सप्त देवालयों में से एक इस मंदिर में ठाकुर राधारमण लाल जू की राग सेवा और फूलों से सजे विशेष बंगले श्रद्धालुओं को दिव्यता का अनूठा अनुभव करा रहे हैं। देश-विदेश से आए हजारों भक्त प्रतिदिन ठाकुर जी की सेवा और रास लीला में सराबोर हो रहे हैं।
मंगलवार को महा महोत्सव के अंतर्गत एक विशेष आयोजन में प्रसिद्ध अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी ने रास स्थली पर नृत्य-नाट्य प्रस्तुति दी। उनके भावपूर्ण अभिनय और नृत्य ने उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया। कभी राधा तो कभी मीरा के स्वरूप में नजर आईं हेमा मालिनी ने अपनी प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
गौरतलब है कि 70 वर्ष की आयु में भी उन्होंने उमस और गर्मी को पीछे छोड़ते हुए बिना थके लगातार प्रस्तुति दी। उन्होंने भरतनाट्यम की पारंपरिक शैली में भगवान श्रीकृष्ण की लीला का सजीव चित्रण किया, जिसे देख भक्तजन भावविभोर हो उठे।
इस आयोजन का संचालन मंदिर सेवायत और प्रसिद्ध भागवताचार्य पुंडरीक गोस्वामी महाराज के सानिध्य में हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।