{"_id":"695a429683596b253f0d731d","slug":"video-silver-trader-murdered-in-mathura-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में चांदी कारोबारी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में चांदी कारोबारी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मथुरा के थाना गोविंद नगर के तेलीपाड़ा, लाल दरवाजा इलाके में बुजुर्ग चांदी कारोबारी का शव घर में खून से लथपथ मिला। घर की सारी अलमारी खुली हुई थी और सामान अस्त-व्यस्त था। कारोबारी की कनपटी पर गोली लगने का निशान है। परिजनों का आरोप है की कारोबारी की गोली मारकर हत्या की गई है और घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस वह फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में जुट गई है। 60 वर्षीय चांदी कारोबारी सतीश चंद्र गर्ग अपने मकान में अकेले रहा करते थे। उनके तीन बेटे हैं जो कि बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घर में उनके अलावा दो किराएदार भी रहते थे। रविवार सुबह जब उनकी सीढि़यों का गेट नहीं खुला तो किराएदारों को शक हुआ। उन्होंने सतीश चंद्र के परिजनों को फोन के द्वारा सूचित किया। पुलिस के आने पर जब गेट खोल कर देखा गया तो चांदी कारोबारी अपने कमरे में पलंग पर मृत पड़े मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।