{"_id":"697315f212bd64a6650b07a4","slug":"video-spring-festival-celebrated-at-banke-bihari-temple-holi-begins-with-gulal-2026-01-23-1769149938","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बांकेबिहारी मंदिर में वसंतोत्सव की धूम, गुलाल संग शुरू हुई ब्रज की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बांकेबिहारी मंदिर में वसंतोत्सव की धूम, गुलाल संग शुरू हुई ब्रज की होली
श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित नगर के मंदिरों में वसंतोत्सव की धूम मची हुई है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य को कपोलों पर गुलचप्पे का शृंगार किया गया। सेवायत गोस्वामी ने ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल आरती के बाद भक्तों पर बरसाया।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि वसंत पंचमी पर होली का शुभारंभ हो गया। सेवायत गोस्वामियों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का वसंती पोशाक व अलंकारों से शृंगार किया गया। भगवान के कपोलों (गालों) पर लाल गुलाल व कुमकुम लगाई गई। सरसों के फूलों की गुथी हुई माला (गुंजा) चढाई गई। केसरिया छेना की खीर, अधौटा दूध, मोहनभोग, बादाम, मूंग दाल और सूजी के हलुआ का भोग लगाया गया। ठाकुरजी के समक्ष गोस्वामी होली के पदों का गायन करते रहे। इसके साथ ही ब्रज में रंगीली होली की शुरुआत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।