{"_id":"6ae5aebb333d1efeb30651f7","slug":"video-walk-rally-was-organized-for-national-unity-day-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली वॉक रैली, स्टेडियम से राधापुरम चौराहे तक गूंजे एकता के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली वॉक रैली, स्टेडियम से राधापुरम चौराहे तक गूंजे एकता के नारे
मथुरा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वॉक रैली का आयोजन किया गया। खेल विभाग जिला खेल कार्यालय स्व. मोहन पहलवान स्पोटर्स स्टेडियम गणेशरा की ओर से यह आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ स्टेडियम के मुख्य द्वार से हुआ। रैली राधापुरम चौराहे तक 2 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पुनः उसी मार्ग से वापस लौटकर स्टेडियम के मुख्य गेट पर समाप्त हुई। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करना तथा युवाओं में राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत उप क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद सभी खिलाड़ियों, स्टेडियम स्टाफ और अंशकालिक प्रशिक्षकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कमलकिशोर, धीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, शैलेश यादव, आकांक्षा सिंह, विनोद यादव, दिनेश कुमार, पातीराम, चन्दू शेखर सहित अन्य खिलाड़ी एवं स्टॉफ उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।