{"_id":"684646fae347cc23e201fba3","slug":"video-car-riders-opened-fire-on-mother-and-son-in-muradnagar-2025-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में वारदात: कार सवारों ने मां-बेटे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग की, गोली लगने से दोनों हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में वारदात: कार सवारों ने मां-बेटे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग की, गोली लगने से दोनों हुए घायल
मुरादनगर के धेदा गांव में रात में कार सवार लोगों ने गांव निवासी पंकज चौधरी और उनकी मां गुद्दी चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में हमलावारों ने घर में घुसकर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें पंकज चौधरी को दो गोलियां और उनकी मां गुद्दी चौधरी को एक गोली लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल पंकज व उनकी मां गुद्दी को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि यह हमला पंकज की पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकता है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है फरार हमलावारों की तलाश में छापेमारी कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपि नगायच ने कहा कि मुरादनगर ग्राम धेदा से सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि पड़ोस के गांव के प्रशांत एवं उसके साथियों द्वारा वादी की पत्नी गुड्डी और वादी के पुत्र पंकज पर जान से मारने की नियत से हमला किया गया। इस सूचना पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों ही घायलों का इस समय अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।