{"_id":"6845d4421e24ac0ace0495ce","slug":"video-achintya-insurance-defeated-liverpool-xi-by-49-runs-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"13वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में हुआ फाइनल मैच, अचिंत्या इंश्योरेंस ने लिवरपूल इलेवन को 49 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में हुआ फाइनल मैच, अचिंत्या इंश्योरेंस ने लिवरपूल इलेवन को 49 रन से हराया
केसीए से आबद्ध जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 13वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में रविवार को फाइनल मैच दूधिया रोशनी में किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर खेला गया। अचिंत्या इंश्योरेंस ने लिवरपूल इलेवन को 49 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
अचिंत्या इंश्योरेंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में एक विकेट पर 197 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हर्षवर्धन पंत ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 86 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 121 रन बनाए और आयुष विश्वकर्मा ने 39 रन बनाए। विराज पाल को एकमात्र विकेट मिला। लिवरपूल इलेवन ने 25 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बना सकी। टीम से विराज पाल ने 41 रन, एच खान ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में धैर्य, राजवर्धन, कुबेर, अभिनव व हर्षवर्धन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।