{"_id":"68457a4abf3f5a284c095208","slug":"video-self-defense-techniques-were-taught-along-with-physical-training-in-the-camp-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: शिविर में शारीरिक प्रशिक्षण के साथ सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: शिविर में शारीरिक प्रशिक्षण के साथ सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर
आर्य समाज द्वारा गांव भुंगारका मे चलाया जा रहा सात दिवसीय आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण शिविर का रविवार को बड़ी धूमधाम से समापन हुआ जिसमें तहसील भर से करीब 70 छात्राओं ने आवासीय प्रशिक्षण में भाग लिया। इस शिविर में शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। छात्राओं को आत्मरक्षा से जुड़े, जूडो कराटे जैसे आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। वहीं, आध्यात्मिक ज्ञान में भी परमात्मा, आत्मा, परिवार की इज्जत, वेद-पुराण और गीता का ज्ञान दिया गया। इसके साथ ही सनातन संस्कृति के बारे में प्रकाश डाला गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के चरित्र निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना, छात्राओं को आत्मविश्वास बढ़ाने और आत्मरक्षा के लिए तैयार करना था। शिविर में छात्राओं को अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ने का प्रयास किया। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान रिटायर्ड इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव व स्वामी कृष्णानंद और स्वामी हंसानंद मुख्य रूप से उपस्थिति रहे। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस शिविर से छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने और अपने चरित्र को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।