{"_id":"6845255030a71476f001bb91","slug":"video-sirmaur-chaos-in-the-recruitment-process-of-ntt-interview-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: एनटीटी के साक्षात्कार की भर्ती प्रक्रिया में अव्यवस्था का आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: एनटीटी के साक्षात्कार की भर्ती प्रक्रिया में अव्यवस्था का आलम
एनटीटी शिक्षक के साक्षात्कार के लिए भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जिला सिरमौर में एनटीटी शिक्षकों की भर्ती रविवार को लोक निर्माण विभाग के पांवटा विश्राम गृह में शुरू हुई। जिसमें जिले भर से हजारों की संख्या में एनटीटी प्रशिक्षित महिला शिक्षक पहुंची। इस दौरान भारी अव्यवस्था का आलम रहा। ग्रामीण क्षेत्र से पहुंची महिलाएं धूप में विश्राम गृह परिसर में परेशान भटकती हुई नजर आईं। पूछताछ कक्ष तक की कोई व्यवस्था विश्राम गृह परिसर में नहीं थी। जिससे भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने पहुंची महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनटीटी भर्ती के लिए 2 वर्ष का डिप्लोमा की शर्त रखी गई है। जिले भर से काफी संख्या में एनटीटी का 1 वर्ष का डिप्लोमा करने वाले शिक्षक पहुंचे हैं। जिन्होंने प्रदेश सरकार से 2 वर्ष की शर्त हटाने की सरकार से मांग रखी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।