बाबा महाकाल के दर्शन करने के दौरान मुझे जो 2 मिनट का समय मिला। वह मेरे जीवन का सबसे अच्छा क्षण है। इससे अच्छा मेरे जीवन में कुछ नहीं हो सकता मैं अपने ईष्ट बाबा महाकाल के सामने हाथ जोड़कर खड़ी थी और उन्हें एक टक निहार रही थी। यह एक ऐसा क्षण था जब मेरे प्रभु और मेरे बीच और कोई नहीं था। मैं सिर्फ और सिर्फ उन्हें निहार रही थी। यह बात आज सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची इस और संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा प्राची पांडेय ने मीडिया से कही।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा प्राची पांडेय ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। उन्होंने पहले चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद नंदी हॉल में पहुंचकर बाबा महाकाल की आराधना भी की। आप इस दौरान बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई। अपने दोनों हाथ जोड़कर बाबा महाकाल को नमस्कार किया और उनके दर्शन करने के बाद आशीर्वाद भी लिया। पूजन अर्चन के बाद आपने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया द्वारा पांडेय का स्वागत और सत्कार किया गया। याद रहे कि प्राची पांडेय वर्ष 2001 बेच की आईएएस अधिकारी हैं जो कि आज बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने पर अपने आपको सौभाग्यशाली बताया और मंदिर की दर्शन व्यवस्था की जमकर तारीख भी की।
ये भी पढ़ें-
किसको बचाना चाहती है पुलिस? सोनम के पिता की थ्योरी ने खड़े किए गहरे सवाल, जानें सब कुछ
रजत मुकुट भेट में प्राप्त
श्री महाकालेश्वर मंदिर में हरियाणा के पानीपत से पधारी भक्त लविका ग्रोवर द्वारा पुरोहित सोमेन्द्र शर्मा की प्रेंरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर को से एक नग रजत मुकुट भेंट किया। इसका वजन लगभग 1252.200 ग्राम है। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के विरेन्द्र शर्मा द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया और विधिवत रसीद प्रदान की गईं। यह जानकारी कोठार शाखा के मनीष पांचाल द्वारा प्रदान की गई।