{"_id":"6844157dfbce7e3b0f05bcfc","slug":"video-eco-park-will-be-built-on-the-land-of-leprosy-mission-in-chandak-pithoragarh-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: चंडाक में लेप्रोसी मिशन की भूमि पर बनेगा इको पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: चंडाक में लेप्रोसी मिशन की भूमि पर बनेगा इको पार्क
सब कुछ ठीक रहा तो चंडाक में लेप्रोसी मिशन की भूमि पर इको पार्क बनेगा। इसके साथ ही यहां सेल्फी और व्यू प्वाइंट बनेंगे। साहसिक पर्यटन की गतिविधियों भी यहां संचालित होंगी, इससे जिले का पर्यटन रफ्तार पकड़ेगा। डीएम विनोद गोस्वामी ने भूमि का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को इसकी संभावना तलाशते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मोस्टमानू मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और परिसर में बांज का पौधा रोपते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के पास लेप्रोशी मिशन की भूमि का निरीक्षण किया। कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यह स्थल महत्वपूर्ण है। यहां साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यदि यहां इको पाक, सेल्फी और व्यू प्वाइंट बनेंगे तो पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने यहां साहसिक पर्यटन, नेचर ट्रेल गतिविधियों को विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर डीएफओ आशुतोष सिंह, एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम वैभव कांडपाल, आरडब्लूडी के ईई पंकज कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मुख्य उद्यान अधिकारी अभिनव कुमार, तहसीलदार विजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।