{"_id":"68442314ae9cf8ff6f0ee1a3","slug":"video-harmony-in-hues-painting-exhibition-opens-at-gaiety-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: गेयटी में हारमनी इन हयूज चित्रकला प्रदर्शनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: गेयटी में हारमनी इन हयूज चित्रकला प्रदर्शनी शुरू
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 05:01 PM IST
गेयटी थियेटर में शनिवार से हारमनी इन हयूज चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। 11 जून तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में हिमालय से प्रेरित कलाकृतियां और हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं, जो रचनात्मकता और पर्वतीय प्राकृतिक सौंदर्य का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हैं। चित्रकार गरिमा लोहुमी की यह दूसरी एकल प्रदर्शनी हैं। इसमें कैनवास पर हिमालय के मौसमीय सौंदर्य को को उकेरती पेंटिंग्स, हस्तनिर्मित एपॉक्सी कोटेड की रिंग्स, फ्रिज मैग्नेट्स, किचेन, विशिष्ट आर्ट प्रिंट वाले टोट बैग्स, आईफोन कवर और एपॉक्सी कोटेड लकड़ी की दीवार बिक्री के लिए रखी गई है। जो लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनका मूल्य 100 रुपये से 20 हजार रुपये तक रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।