{"_id":"68441a98f1d236d9dd01010c","slug":"video-a-one-day-district-level-workshop-was-organised-by-bjp-in-kashipur-city-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशीपुर: केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाने के लिए हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर: केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाने के लिए हुई कार्यशाला
काशीपुर शहर में भाजपा की ओर से एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य भाजपा की केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन की ओर से तय किए गए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड प्रदेश संगठन के महामंत्री राजेंद्र बिष्ट मौजूद रहे। बाजपुर रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के काशीपुर जिला कार्यकारिणी के सभी मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने आगामी दो माह में पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाने के लिए नौ जून से 21 जून तक देशव्यापी अभियान को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी सरकार ने हर मोर्चे पर जो निर्णय लिए हैं उसका लोहा पूरे विश्व ने माना है। 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब भाजपा सरकार बनी थी तब नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह गरीबों की सरकार है, शोषित वर्ग की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने जो कार्य किए आज उसी का ही परिणाम है कि सरकार ने सफलतम 11 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मोहल्ला चौपाल व पंचायत चौपाल का आयोजन किया जाएगा। घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं के संबंध में साहित्य का वितरण किया जाएगा। पूरे देश भर में दो लाख शक्ति केंद्रों पर अपनी बात रखते हुए दो करोड़ लोगों तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने वाले हैं। जिला अध्यक्ष मनोज पाल, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, पूर्व मेयर उषा चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।