{"_id":"68441a8a5f15fc367c0331bc","slug":"video-crowds-gathered-in-cm-naib-saini-public-meeting-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"भूख पर भारी भीड़: 37 डिग्री तापमान में पूड़ी के लिए उड़ीं प्लेटें, पुलिस के साए में बंटा खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख पर भारी भीड़: 37 डिग्री तापमान में पूड़ी के लिए उड़ीं प्लेटें, पुलिस के साए में बंटा खाना
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनसभा में शुक्रवार को गर्मी और अव्यवस्था ने लोगों की परीक्षा ली। मुख्यमंत्री सैनी पलवल की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, लेकिन सभा स्थल पर खानपान की अव्यवस्था के कारण भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जनसभा में अनुमानित 10 हजार से अधिक लोग पहुंचे, जबकि प्रशासन ने 7 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की थी। सभा स्थल के बाहर भी लगभग 5 हजार से ज्यादा लोग जुटे। सभा में हथीन, होडल, हसनपुर, मित्रौल सहित सैकड़ों गांवों से हजारों महिलाएं, युवा और कार्यकर्ता सुबह 7 बजे से ही पहुंचने लगे थे। दोपहर के 1 बजे के बाद खाने के लिए लोगों ने लगाए गए खाने के काउंटर के पास से प्लेेटेें उठाली। जिसके बाद देखते देखते, लोगों ने पूड़ियों के लिए प्लेटें उठाकर हवा में उछालना शुरू कर दिया। इसके बाद 3 से 4 हजार लोगों के बीच खाने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। खाना वितरण देख रहे आयोजक ने बताया कि करीब 15 काउंटर लगाए गए थे और 8 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई और कई लोगों ने खुद ही पूड़ियां उठाकर ले जानी शुरू कर दी। पत्तलों को हवा में उछालकर लोगों ने खाना बांटने की होड़ मचा दी। पूड़ी पहुंची नहीं कि लोग प्लेटें हवा में उछालने लगे। जैसे ही पूरी की बाल्टी आई, साथ ही सब्जी के लिए भी भीड़ ने पत्तलें उठाकर एक-दूसरे पर फेंकनी शुरू कर दी। इसके बाद खाने के लिए शुरू हुई भीषण मारामारी से स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। लगभग 10 पुलिसकर्मियों ने भीड़ को लाइन में लगाकर शांत कराने की कोशिश की। करीब 20-30 मिनट की मशक्कत के बाद स्थिति कुछ हद तक काबू में आई। मित्रौल से लेकर मिंडकौला और प्रीति ब्राह्मणपुर तक से महिलाएं सुबह-सुबह ही जनसभा स्थल पर पहुंच गई थीं। दूर -दूर के गांवों से आई महिलाओं ने कहा पैर छूकर बुला लेवे हैं सुबह से खानेे का कोई व्यवस्था न है। निशांत पटेल की रिपोर्ट...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।