{"_id":"68441c0c23070412dd088af0","slug":"video-rajesh-thakur-gave-information-about-the-programs-of-june-month-in-bjp-hamirpur-workshop-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: राजेश ठाकुर ने भाजपा हमीरपुर कार्यशाला में जून माह के कार्यक्रमों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: राजेश ठाकुर ने भाजपा हमीरपुर कार्यशाला में जून माह के कार्यक्रमों की दी जानकारी
भाजपा जिला हमीरपुर की ओर से 11 वर्ष सुशासन पूर्ण होने के अवसर पर एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा सचिव एवं पूर्व गगरेट विधायक राजेश ठाकुर ने शिरकत की। इस अवसर पर ठाकुर ने जून माह में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। ठाकुर ने बताया कि विकसित भारत का अमृत काल- सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 5 जून से एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रारंभ हुआ है, जो 45 दिनों तक चलेगा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित रहेगा। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। 23 जून से 6 जुलाई तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे और जिला स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 25 जून को आपातकाल की 50वीं बरसी पर काला अध्याय कार्यक्रम आयोजित कर लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को दोहराया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक अनिल धीमान, पूर्व विधायिका कमलेश कुमारी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी, नवीन शर्मा अजय रिंटू देवराज शर्मा वीरेंद्र ठाकुर पवन शर्मा चमन ठाकुर अनिल परमार विपिन अग्निहोत्री होशियार सिंह विकास शर्मा दीक्षित गौतम नीना ठाकुर महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान नीरू मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और बूथ स्तर पर नियुक्त संयोजक एवं सहसंयोजक सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।