{"_id":"6844157aeedcf84ea3009d20","slug":"video-20-member-team-of-arunachal-pradesh-rural-livelihood-mission-visited-mandi-and-kullu-districts-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के 20 सदस्यीय दल ने किया मंडी व कुल्लू जिले में किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के 20 सदस्यीय दल ने किया मंडी व कुल्लू जिले में किया दौरा
अरुणाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का 20 सदस्यीय दल मंडी एवं कुल्लू जिले में आजीविका अनुभव यात्रा की। दल का नेतृत्व राज्य मिशन प्रबंधक गायमर टाटा ने की। यात्रा के दौरान दल ने मंडी जिले के नगवाईं स्थित किसान विकास समिति की ओर से संचालित फल एवं सब्जी प्रसंस्करण इकाई का दौरा किया, जहां जैम, जूस, अचार आदि निर्माण की विधियों की जानकारी ली। समिति अध्यक्ष जोगिंद्र वालिया ने बताया कि संस्था 2007 से किसानों के उत्पादों के मूल्य संवर्धन एवं महिला सशक्तिकरण पर कार्य कर रही है। इससे इस वर्ष 1200 से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। सचिव कर्म चंद व कार्यक्रम समन्वयक अभिषेक ने दल को अपनी संस्था की ओर से पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। दल ने कुल्लू जिले के बबेली में शीहाट संस्था का दौरा किया, वहां हस्तशिल्प एवं फल आधारित उत्पादों की इकाइयों का निरीक्षण किया गया। शमशी स्थित जिला बागवानी विभाग के सामुदायिक सुविधा केंद्र एवं भुट्टिको सहकारी संस्था का भ्रमण किया गया। भुट्टिको में कुल्लू शाल निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की गई। समापन समारोह में गायमर टाटा ने हिमाचल के सभी सहयोगी संगठनों का आभार जताते हुए कहा कि हिमाचल एवं अरुणाचल की भौगोलिक समानताओं को देखते हुए ग्रामीण आजीविका में आपसी सहयोग से गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा सकता है। उन्होंने दोनों राज्यों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी की संभावना पर बल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।