{"_id":"684420aba3a5216f63063f28","slug":"video-eid-festival-celebrated-in-bageshwar-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"उल्लास के साथ मनाया ईद का त्योहार, बागेश्वर के ईदगाह और गरुड़ के सुनहरी मस्जिद में अदा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लास के साथ मनाया ईद का त्योहार, बागेश्वर के ईदगाह और गरुड़ के सुनहरी मस्जिद में अदा की नमाज
बागेश्वर जिले में ईद का त्योहार उल्लास के साथ मनाया। मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा कर अमन और चैन की दुआ की। घरों में लजीज पकवानों का लुत्फ उठाया। त्योहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। जिला मुख्यालय के ईदगाह में मुफ्ती बिलाल अहमद कासमी ने नमाज अदा करवाई। उन्होंने कुर्बानी के बारे में बताया। कहा कि ईद का त्योहार इंसानियत की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। सभी लोगों को नेकी की राह पर चलना चाहिए और बुराइयों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने भूखे को खाना और प्यासे को पानी पिलाने की सीख दी। इस मौके पर फिरोज अख्तर, मोहम्मद हबीब, इकरार अहमद, दानिश खान, राजा खान, रिजवान खान, शोएब मिक्की खान, मोनिउद्दीन अहमद तिवाड़ी, रिजवान खान, मोहम्मद नाजिम, फरमूद सलमानी आदि मौजूद रहे। इधर, गरुड़ में सुनहरी मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। मौलाना शेर अली ने नमाज अदा करवाई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दी और घरों में बने पकवानों का आदान-प्रदान किया। इस मौके पर दिलावर खान, कादर खान, सोनू खान, रहमत खान, जावेद सिद्दीकी, मुर्शिल सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।