{"_id":"684421d2c3a0a56bf10681fa","slug":"video-youth-dies-due-to-electrocution-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से किया इंकार, अस्पताल में जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से किया इंकार, अस्पताल में जताया रोष
करंट लगने से युवक की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने को लेकर नागरिक अस्पताल में रोष जताया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे के बाद परिजन किसी तरह से पोस्टमार्टम के लिए मान गए। मृतक की पहचान बलदेव नगर निवासी 31 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। राकेश सुल्तानपुर में लेंटर की शटरिंग खोल रहा था। इसी दौरान गाटर उछल कर तारों से टकरा गया जिससे राकेश को करंट लग गया। वहीं उसके साथी मुकेश को भी करंट लगा। मगर नीचे कूद कर उसने किसी तरह से अपनी जान बचाई। फिलहाल मुकेश को नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों ही बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। बीते दो वर्षों से वे यहां पर काम कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।