{"_id":"684459e636b9a248280b6044","slug":"video-young-man-became-victim-of-a-crocodile-who-went-fishing-in-indravati-river-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंद्रावती नदी में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रावती नदी में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, मौके पर हुई मौत
जिले के भोपालपटनम ब्लाक के ग्राम अटूकपल्ली में शनिवार दोपहर एक हृदय विदारक घटना घटी, जब इंद्रावती नदी में मछली पकड़ने गया एक युवक मगरमच्छ का शिकार बन गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अपने दोस्तों के साथ इंद्रावती नदी में मछली पकड़ने गया था। नदी के किनारे कुछ दूरी पर जाल डालते समय अचानक मगरमच्छ ने युवक पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि युवक को बचाने का कोई मौका नहीं मिल सका। हमले के बाद युवक पानी में समा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की सघन खोज अभियान के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला जा सका।
इंद्रावती नदी में घटी इस दर्दनाक घटना के बाद अटूकपल्ली गांव में शोक का माहौल है। मृतक युवक का परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी क्षेत्र में मगरमच्छों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।