{"_id":"684400a38e3231d9e10124c6","slug":"video-misdeeds-of-unruly-elements-in-chandauli-broke-the-glass-of-a-car-muslim-brothers-created-a-ruckus-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली में अराजक तत्वों की करतूत, तोड़ा कार का शीशा, मुस्लिम बंधुओ ने किया हंगामा, पुलिस ने मामला शांत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में अराजक तत्वों की करतूत, तोड़ा कार का शीशा, मुस्लिम बंधुओ ने किया हंगामा, पुलिस ने मामला शांत कराया
सदर कोतवाली के नगर स्थित ईदगाह के पास अराजक तत्वों ने शनिवार को एक कार का शीशा तोड़ दिया। जानकारी होने के बाद कार स्वामी और नमाज पढ़ रहे लोगों ने नाराजगी जताई और विरोध शुरू कर दिया। इससे कुछ देर के लिए चंदौली सकलडीहा मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने मामले को संभाला और समझा बूझाकर लोगों को शांत कराया।
नगर स्थित ईदगाह में शनिवार की सुबह बकरीद की नमाज अदा की जा रही थी। नमाज अदा करने के लिए कार से सदर कोतवाली के बिछियां गांव निवासी मोहम्मद हबीब का परिवार आया हुआ था। उन्होंने अपनी कार चंदौली सकलडीहा मार्ग के यूको बैंक के पास खड़ा कर दिया और नमाज पढ़ने चले गए। नमाज पढ़ कर जब वे लौटे तो देखा कि कुछ अराजक तत्वों ने कार का अगला पिछला और बगल शीशा टूटा हुआ था। वहां तैनात पुलिस के कर्मियों को पता तक नहीं चला। इसके बाद कार से आए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं नमाज अदा करने आए लोगों की भीड़ जुट गई। इससे मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पाकर सदर कोतवाल संजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। क्षतिग्रस्त कार को कोतवाली ले आए और आगे कार्रवाई में जुट गए। दूसरी तरफ इस घटना को लेकर लोगों ने आश्चर्य है कि पुलिस और पीएसी के जवान तैनात होने के बाद भी यह घटना हो गई। कार स्वामी के पुत्र अरमान अली ने बताया कि हम लोग गाड़ी खडी करके नमाज पढ़ने चले गए। जब लौट के आए तो देखा कि शीशा किसी ने तोड़ दिया है। ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। वहीं कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अराजक तत्व के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।