{"_id":"6843f465140929887e080166","slug":"video-jat-sevak-sangh-will-honour-the-successful-youth-of-upsc-in-hisar-on-15th-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में यूपीएससी में सफल युवाओं को जाट सेवक संघ 15 को करेगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में यूपीएससी में सफल युवाओं को जाट सेवक संघ 15 को करेगा सम्मानित
जाट सेवक संघ संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले जाट समाज के लोगों को 15 जून को सम्मानित करेगा। जाट सेवक संघ के अध्यक्ष राजेश बड़ाला ने बताया कि यूपीएससी में अच्छी रैंक हासिल करने वाले देश भर के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह तोशाम रोड़ स्थित द ताज पैलेस में होगा। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी इसमें मुख्य अतिथि होंगी।
विधायक रणधीर पनिहार, विधायक आदित्य चौटाला, दादरी विधायक सुनील सांगवान,भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया विशिष्ट होंगे। यूपीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। जिससे तैयारी करने वाले युवा इन प्रतिभाशाली युवाओं से सफलता के सूत्र ले सकें। संघ एक सप्ताह में लोगों को आमंत्रित करने के लिए पहुंचेंगे। अब तक समिति की ओर से 30 लोगाें संपर्क किया जा चुका है।
प्रदेश भर से 56 युवाओं को यूपीएससी में सफलता मिली।जिसमें 15 जाट समाज से संबंध रखते हैं। जाट सेवक संघ युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करेगा। इसके लिए जिस तरह की मदद हो सकेगी उपलब्ध कराएंगे। जाट सेवक संघ के अध्यक्ष राजेश बडाला ने बताया कि संघ की ओर से रक्तदान शिविर, पौधरोपण, स्वास्थ्य शिविर सहित अन्य सामाजिक कार्याें में भी आगे रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।