{"_id":"68440bd9428fcda34905e730","slug":"video-ayathhaya-iitha-ul-ajaha-ka-namaja-ka-tharana-thasha-ma-amana-cana-ka-maga-thaaa-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : ईद उल अजहा की नमाज के दौरान देश में अमन चैन की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : ईद उल अजहा की नमाज के दौरान देश में अमन चैन की मांगी दुआ
रामनगरी में भी सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गई। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद नमाजियों ने एक दूसरे को बधाई दी। शहर के सिविल लाइन ईदगाह में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बकरीद की नमाज पढ़ी और देश के लिए अमन चैन की दुआ मांगी।
सिविल लाइन ईदगाह पर आईजी प्रवीण कुमार, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया की अयोध्या रेंज के सभी जिलों में सौहार्दपूर्ण बकरीद की नमाज संपन्न हुई है। परंपरागत रूप से कुर्बानियां भी कराई जा रही हैं।
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बकरीद की नमाज सकुशल संपन्न हुई है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। किसी भी समुदाय के लोग अगर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।