{"_id":"6843f4543b37ee5a0c081701","slug":"video-woman-died-after-slipping-while-working-in-the-pirthala-canal-under-mnrega-in-tohana-fatehabad-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में मनरेगा के तहत पिरथला नहर में काम करते समय महिला का पांव फिसलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में मनरेगा के तहत पिरथला नहर में काम करते समय महिला का पांव फिसलने से मौत
उपमंडल के गांव नांगली की रहने वाली महिला के गांव पीरथला में मनरेगा के तहत नहर में कार्य करते हुए डूबने से मौत हो गई जिसके बाद महिला को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां से उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक महिला की पहचान 38 वर्षीय रिंकू के तौर पर हुई हैं।
सादर पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। मृतका के दो बच्चे है तथा मृतक महिला के पति ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हुआ जिससे महिला की मौत हुई है।
मृतक महिला के पति सुरजीत ने बताया कि उसकी पत्नी मनरेगा के तहत कार्य करती थी जिसके तहत नहर में बिना सेफ्टी के कार्य करवाया जा रहा था जिसके चलते नहर में पांव फिसलने से वह नहर में गिर गई, कुछ समय बाद जब नहर से निकाला तो उसकी मौत हों चुकी थी।
गांव नागला के सरपंच हरपाल ने बताया कि मनरेगा और नहरी विभाग की लापरवाही के चलते कार्य करते समय महिला की नहर में डूबने से मौत हो गई है। वे सरकार से उचित मुआवजे की मांग करते है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।