{"_id":"6843fedfdedddb7f2f08dbc8","slug":"video-home-guard-killed-a-woman-by-hitting-her-on-the-head-with-a-brick-in-shahjahanpur-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में होमगार्ड ने महिला के सिर पर ईंट मारकर ली जान, रात में हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में होमगार्ड ने महिला के सिर पर ईंट मारकर ली जान, रात में हुआ था विवाद
शाहजहांपुर के बंडा में शुक्रवार रात कहासुनी के बाद होमगार्ड ने महिला के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने होमगार्ड को हिरासत में लिया है। बंडा के भानपुर निगुआ गांव निवासी 35 वर्षीय किरन देवी के पति राजेश गौतम की 12 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पति की मौत के कुछ समय बाद किरन देवी के घर में पड़ोसी गांव पड़रिया दलेलपुर के रहने वाले होमगार्ड पुष्पेंद्र कुमार का आना जाना बढ़ गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा हो रहा था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुष्पेंद्र किरन देवी के घर पहुंचा। दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों लोग साथ में घर से बाहर चल लिए। जैसे ही दोनों भानपुर निगुआ व पड़रिया दलेलपुर गांव के बीच अशोक के खाली पड़े प्लॉट के पास पहुंचे, तभी दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। इस बीच पुष्पेंद्र ने किरन के सिर पर ईंट मार कर उसकी हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर पहुंची किरन की छोटी बेटी ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बंडा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।