{"_id":"68446c50bf8a770787023dcf","slug":"video-dapata-saema-bjasha-pathaka-na-pahal-bra-kae-rama-tharabra-ka-tharashana-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पहली बार किए राम दरबार के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पहली बार किए राम दरबार के दर्शन
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार शाम अयोध्या पहुंचे। रामनगरी में सरयू के सुरम्य तट पर आयोजित सरयू महोत्सव में शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने रामलला के दर्शन किए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर में राजाराम के विराजमान होने के बाद पहली बार उनके दरबार का भी दर्शन मिला है। यह मेरा सौभाग्य है। मैं प्रभु के चरणों में प्रणाम करते हुए देश के सभी नागरिकों के लिए प्रार्थना करता हूं। सभी को सुख, संपत्ति और वैभव मिले। संकटों का नाश हो। भारत पूरी दुनिया में एक नंबर पर स्थापित हो।
यूपी के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का कोविड खतरनाक नहीं है। ऐसा वैज्ञानिकों का भी मानना है। सर्दी, जुकाम और बुखार के साथ ही कोविड सीमित है। हम सतर्कता के साथ निगरानी कर रहे हैं। गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने वृद्धजनों से कोविड से सतर्क रहने की अपील की। डिप्टी सीएम ने कहा कि किसी को खतरा नहीं है। बचाव और जागरुकता की पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या में सीएचसी रुदौली के मामले की जानकारी मिली है। यहां से एक महिला डॉक्टर की ओर से गर्भवती को लौटा दिए जाने के बाद सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। यह बेहद शर्मनाक है। इसके लिए जिम्मेदार डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से अयोध्या के सीएमओ डॉ सुशील कुमार बनियान की ओर से फोन न उठाए जाने की भी शिकायत की गई। इस पर डिप्टी सीएम ने गहरी नाराजगी जताई। सीएमओ को स्पष्ट आदेश दिया कि ऐसा दोबारा न हो। इसे हर हाल में सुनिश्चितत किया जाए। सभी का फोन उठाएं और उनको संतुष्ट करें। यह योगी सरकार की पहली प्राथमिकता में शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।