{"_id":"6844125954754f049b0ef912","slug":"video-transport-retired-employees-welfare-forum-protested-against-the-delay-in-pension-every-month-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: हर माह पेंशन में देरी पर परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: हर माह पेंशन में देरी पर परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने जताया विरोध
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला हमीरपुर इकाई की बैठक हमीरपुर में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में पेंशन संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की। हर माह पेंशन देरी से मिलने पर सरकार व निगम प्रबंधन के प्रति गहरा रोष प्रकट किया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्याक्ष अजमेर ठाकुर ने बताया कि सरकार की कथनी और करनी में रात दिन का अंतर है। मुख्यमंत्री को दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा था, लेकिन आज दिन तक उस पर कार्रवाई नहीं हुई। परिवहन निगम से जो कर्मचारी मार्च 2023 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें अभी तक लीव इनकैशमेंट का पैसा तक नहीं मिला है। जो कर्मचारी मार्च 2024 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें अभी तक पेंशन तक नहीं लगाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।