{"_id":"6844713519ecdf784709eb1b","slug":"video-ayathhaya-aana-val-sharathathhalo-ka-haga-karana-tasata-rama-mathara-hanamanagaugdhha-samata-kaii-jagaha-lgaga-kautara-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का होगा कोरोना टेस्ट, राम मंदिर... हनुमानगढ़ी समेत कई जगह लगेंगे काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का होगा कोरोना टेस्ट, राम मंदिर... हनुमानगढ़ी समेत कई जगह लगेंगे काउंटर
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर रामनगरी अयोध्या में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। यहां नौ जून से एंटीजन टेस्ट शुरू हो जाएंगे। यह एंटीजन टेस्ट राम मंदिर के सामने, हनुमानगढ़ी के सामने, एयरपोर्ट, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, सभी सीएचसी, सरकारी अस्पतालों के साथ अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट बस स्टेशन पर भी किए जाएंगे। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। हालांकि अभी कोविड के एक भी केस रामनगरी में सामने नहीं आए हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जो यात्री, पर्यटक या श्रद्धालु फ्लाइट से आते हैं, उनका एंटीजन टेस्ट एयरपोर्ट पर किया जाएगा। जो ट्रेन से आते हैं, उनका टेस्ट अयोध्या धाम और कैंट रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जिले में 24 सीएचसी, दो बस स्टैंड, दो रेलवे स्टेशन और एक एयरपोर्ट है। इसके साथ ही राम मंदिर व हनुमानगढ़ी पर भी कोविड टेस्ट किए जाएंगे। इन सभी जगहों पर दो शिफ्ट में कोविड टेस्ट किए जाएंगे। सीएमओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इसको आप लोग हल्के में न लें। हालांकि अभी कोविड के केस रामनगरी अयोध्या में नहीं हैं लेकिन कभी भी कहीं से भी आ सकता है। इसके लिए सावधानी पहले से ही बरतनी चाहिए। मास्क जरूर लगाए, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और हो सके तो उचित दूरी जरूर बनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।