{"_id":"68446d8029ded9740d09a7eb","slug":"video-kanpurs-sanvika-won-the-match-in-singles-and-s-sanyukta-reddy-shreyanshi-won-match-in-doubles-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"एकल में कानपुर की सान्विका और युगल वर्ग में एस संयुक्ता रेड्डी-श्रेयांशी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल में कानपुर की सान्विका और युगल वर्ग में एस संयुक्ता रेड्डी-श्रेयांशी ने जीते मैच
कानपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन व क्षेत्रीय क्रीड़ा निदेशालय कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही है। इसमें तीसरे दिन शनिवार को सेमीफाइनल में बालक, बालिका एकल और युगल वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एकल वर्ग में शहर की सान्विका गुप्ता और युगल वर्ग में एस संयुक्ता रेड्डी-श्रेयांशी रंजन ने अपने-अपने मैच जीते।
बालिका एकल वर्ग में आगरा की दिव्यांशी गौतम ने कानपुर की एस. संयुक्ता रेड्डी को 30-13 से, कानपुर की सान्विका गुप्ता ने गोरखपुर की शगुन को 30-11 से, हापुड़ की रिद्धि भारद्वाज ने नोएडा की अग्रिमा को 30-23 से, गोरखपुर की आदित्या यादव ने वाराणसी की याना गुप्ता को 30-23 से हराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।