{"_id":"68445aec61917460170a9aca","slug":"video-270-crore-rupees-will-be-spent-on-shahidi-park-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: शहीदी पार्क में शुरू हुए विकास के काम, 2.70 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: शहीदी पार्क में शुरू हुए विकास के काम, 2.70 करोड़ रुपये होंगे खर्च
बहादुरगढ़ रोड स्थित शहीदी पार्क में आने वाले दिनों में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। शहीदी पार्क में विकास के काम शुरू हो चुके हैं। इन विकास कार्यों पर नगर परिषद की तरफ से लगभग 2.70 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
यह पार्क शहीदों को समर्पित किया हुआ है। पिछले काफी समय से इसमें विकास के काम होने थे। पार्क के विकास के लिए 2.70 करोड़ रुपये बैठक में पारित भी किए गए। नगर परिषद ने इनके टेंडर लगाकर अब वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है और विकास के काम शुरू कर दिए हैं। इसमें बच्चों के लिए अलग-अलग प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। इसी प्रकार से बड़ों के लिए जिम लगाई जाएगी, जहां सुबह-शाम आने वाले युवा, बुजुर्ग कसरत कर सकेंगे। यहां पर खराब हो चुकी घास को हटाकर नई घास लगाई जाएगी ताकि उस पर लोग घूम सके। इसी प्रकार से लोगों की सुविधा के लिए एक नया शौचालय भी बनाया जाएगा। साथ ही चौकीदार के लिए स्टोर रूम बनाया जाएगा ताकि पार्क की उचित देखभाल हो सके। इसी प्रकार से आधुनिक फव्वारें भी लगाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।