{"_id":"684483448d5dde2d2e08a409","slug":"video-brabka-ma-mama-ka-shatha-ma-aae-tha-bcaca-ka-natha-ma-dabkara-mata-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में मामा की शादी में आए दो बच्चों की नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में मामा की शादी में आए दो बच्चों की नदी में डूबकर मौत
बाराबंकी में मामा की शादी में शामिल होने आए दो मासूम बच्चे शनिवार की शाम नदी में डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घर में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
मामला बदोसराय थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव का है। यहां बहराइच के जरवल रोड क्षेत्र निवासी रमेश का 13 वर्षीय पुत्र सत्यम पाल और रेठौरा गांव निवासी पंकज का 12 वर्षीय पुत्र विवेक पाल अपने मामा की शादी में शामिल होने आए थे।
ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में दोनों बच्चे खेलते-खेलते गांव से करीब आधा किमी दूर सरयू नदी किनारे जा पहुंचे। वहां नहाने के लिए पानी में उतर गए। लेकिन, गहराई का अंदाजा न होने पर दोनों डूबने लगे। गांव के ही राजेंद्र ने बच्चों को डूबता देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। रस्सियों व डंडों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों को मौत हो चुकी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।