{"_id":"684428557e61dd23b608ec34","slug":"video-gold-earrings-were-fraudulently-taken-off-from-a-woman-ears-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: फोटो खींचने के बहाने महिला से उतरवाई सोने की बालियां, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: फोटो खींचने के बहाने महिला से उतरवाई सोने की बालियां, पुलिस ने दर्ज किया केस
अंबाला कैंट के काली बाड़ी मंदिर के पास शुक्रवार शाम बाइक सवार शातिर युवक महिला की सोने की बालियां उतरवाकर ले गया। युवक महिला को अकेला देखकर बोला कि आपको मेरी मम्मी याद कर रहीं थी। महिला ने बोला कि वो तो नहीं जानती। इतने में युवक ने कहा कि वो आपको जानती हैं और आपकी बालियों की तारीफ कर रही थी। बहन के लिए भी बालियां बनवानी है। इस बात से बहला फुसलाकर आरोपी ने फोटो खींचने के बहाने बालियां उतरवा लीं। इतने में युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने शोर भी मचाया लेकिन आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
इलाके के सीसीटीवी को खंगाला तो उसमें आरोपी बाइक पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बिना नंबर की सप्लेंडर बाइक पर आरोपी फरार हो गया। अंबाला कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला निर्मल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।