{"_id":"68442c06dd98b948aa073226","slug":"video-the-states-most-poisonous-spectacled-cobra-snake-was-hidden-under-the-stairs-of-the-house-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: घर की सीढ़ियों के नीचे छिपा था प्रदेश का सबसे जहरीला स्पेक्टिकल कोबरा सांप, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: घर की सीढ़ियों के नीचे छिपा था प्रदेश का सबसे जहरीला स्पेक्टिकल कोबरा सांप, देखें वीडियो
ग्राम पंचायत दाड़ला के वार्ड नंबर चार में शनिवार को स्नेक मैन माथुर धीमान ने प्रदेश के सबसे जहरीले स्पेक्टिकल कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। सांप पूर्व वार्ड सदस्य गट्टा देवी के घर में सीढ़ियों के नीचे छुपा हुआ था। सुबह के समय जब वह दैनिक कार्यों के लिए उठी तो उन्होंने सांप को ईंटों के नीचे देखा। जिसके बाद उन्होंने उस पर लगातार नजर रखी और इसकी सूचना पंचायत उप प्रधान जगन कटोच को दी। उप प्रधान ने मौके पर स्नेक मैन माथुर धीमान को बुलाया और उसके बाद इस सांप को पकड़ने का कार्य शुरू किया गया। स्नेक मैन ने 15 मिनट की मश्क्कत के बाद सांप पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ा। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में लगातार जहरीले सांपों का भय बना रहता है और यह कब आपके घर द्वार पर दस्तक दे, कुछ नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में सांपों से अपने आप को सुरक्षित करना है। इसकी जानकारी होना अंत्यत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्पेक्टिकल कोबरा सांप में न्यूरोटाॅक्सिक जहर पाया जाता है। सांप के डसने से शरीर की तंत्रिका प्रणाली धीमी हो जाती है। जिससे मौत हो जाती है। ऐसे में किसी भी सांप के काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़कर तुरंत सिविल अस्पताल जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।