Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Scorpio broke the railing of the bridge and fell into the Yamuna canal in Yamunanagar, the driver saved his life by jumping
{"_id":"68451e4b03bc91ed8e0cdcf1","slug":"video-scorpio-broke-the-railing-of-the-bridge-and-fell-into-the-yamuna-canal-in-yamunanagar-the-driver-saved-his-life-by-jumping-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में पुल की रेलिंग तोड़कर यमुना नहर में गिरी स्कॉर्पियो, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में पुल की रेलिंग तोड़कर यमुना नहर में गिरी स्कॉर्पियो, चालक ने कूदकर बचाई जान
थाना छछरौली क्षेत्र में दादूपुर हेड पर रेलिंग को तोड़ते हुए एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गुजर रही पश्चिमी यमुना नहर के गहरे पानी में समा गई। हवा में लटकी रही स्कॉर्पियो से कार चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। घटना देर रात डेढ़ बजे की है। हादसा स्कॉर्पियों के सामने अचानक गाय आने से हुआ है। गनीमत यह रही की वक्त रहते चालक ने कार से छलांग मारकर अपनी जान बचा ली। रविवार सुबह हाइड्रा मशीन के साथ स्कॉर्पियो को बाहर निकाला गया।
कार चालक आशिक ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात डेढ़ बजे जगाधरी से अपने गांव बेगमपुर आ रहा था जैसे ही वह दादूपुर हेड पर बने पुल के पास पहुंचा तो उसके सामने अचानक एक गाय आ गई। जिससे उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और कार रेलिंग तोड़ते हुए पुल के किनारे लटक गई। इसके बाद उसने तुरंत स्कॉर्पियो से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। इस कार का मालिक बेगमपुर के सरपंच पंकज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।