{"_id":"68452c7b39affe42fc031a5b","slug":"video-hamirpur-medical-college-alert-regarding-corona-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कोरोना को लेकर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज अलर्ट, मरीज और तामीरदारों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कोरोना को लेकर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज अलर्ट, मरीज और तामीरदारों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य
हमीरपुर राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज कोरोना को लेकर अलर्ट हो गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि कोरोना को लेकर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अभी तक सिरमौर जिला में एक कोरोना का मामला सामने आया है। जिसके चलते प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुये कहा कि लोग एहतियात बरतें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करें।जिला स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना के मामलों को लेकर अलर्ट पर है। सभी बीएमओ से खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीजों की निगरानी की जा रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो करोड़ों को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है लोग उसकी पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी में सर्दी जुकाम के सिंटम हो तो वह मुंह पर मास्क बांधकर या अपने हाथों को बार-बार साबुन या सेनीटाइज से साफ करें।वहीं डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि प्रदेश स्वास्थ्य सचिव द्वारा गाइडलाइंस जारी की गई है कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों को और तामीरदारों को मुंह पर मास्क बंद कर आना चाहिए या मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी अनिवार्य किया गया है उन्होंने लोगों से अपील की है कि करोड़ों के चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करें ताकि कोरोना को हराया जा सके। आपको बता दें कि मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त मात्रा में मास्क, पेरासिटामोल सहित अन्य दवाइयां उपलब्ध हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दवाइयों सहित अन्य सामग्री की भी पुन: जांच की जा रही है। जहां-जहां कमी दिख रही है, उस कमी को पूरा करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। मेडिकल कॉलेज में अभी तक कोरोना के टेस्ट शुरू नहीं हुए हैं। रोजाना यहां पर 1000 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। इसके चलते मरीजों की भीड़ रहती है। मरीजों को अधिक सजगता बरतने की अपील की गई है। और साथ कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त इंतजाम हैं। अभी तक हमारे जिला में कोरोना का कोई मामला नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।