सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal was decorated garland of jasmine during Bhasma Aarti, temple decorated flowers

Ujjain News: महाकाल मंदिर में त्रयोदशी पर दिव्य दृश्य, मोगरे की माला और त्रिपुंड से हुआ श्रृंगार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 08 Jun 2025 07:42 AM IST
Baba Mahakal was decorated garland of jasmine during Bhasma Aarti, temple decorated flowers
ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलौकिक भस्म आरती का आयोजन हुआ। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन और भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद महाकाल के ज्योतिर्लिंग को भस्म रमाई गई। इस मौके पर मंदिर परिसर "जय श्री महाकाल" के जयघोष से गूंज उठा और हजारों भक्तों ने दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती की पूर्व तैयारी में गर्भगृह में स्थापित सभी देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल को पंचामृत (दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस) से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम जल अर्पित किया गया और कपूर आरती के बाद फूलों की माला पहनाई गई।

यह भी पढ़ें: सोनम को खोजने के नाम पर सड़कों के दोनों तरफ झाडि़यां काटती रही पुलिस

आज के विशेष श्रृंगार में बाबा महाकाल के मस्तक पर सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड लगाया गया। साथ ही मोगरे की माला और नवीन मुकुट से भगवान का अलंकरण किया गया। इसके पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म रमाई गई और कपूर आरती के बाद भोग अर्पित किया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान महाकाल की भक्ति में लीन होकर जयघोष करते रहे।

दान में मिली 1.5 लाख की नगद राशि

श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा आज कुल ₹1,51,000 की नगद राशि दान की गई। राजस्थान के अलवर से आए भक्त प्रीतम सिंह ने ₹1,00,000 नगद राशि मंदिर को भेंट की, वहीं उज्जैन निवासी योगव्रत एवं भूमिका मेहता ने ₹51,000 का दान अर्पित किया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने दोनों दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं विधिवत रसीद प्रदान कर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की समस्त व्यवस्थाएं दान के माध्यम से संचालित होती हैं। श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिर में श्रद्धा अनुसार नकद, वस्तुएं या अन्न का दान करते हैं। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र और गौशाला जैसे सेवा प्रकल्पों में भी श्रद्धालु योगदान देते हैं। समय-समय पर मंदिर अधिकारी, पुजारी व प्रबंध समिति सदस्य भक्तों को दान के लिए प्रेरित करते रहते हैं।







 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ईदगाह के पास गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

08 Jun 2025

बाराबंकी में मामा की शादी में आए दो बच्चों की नदी में डूबकर मौत

07 Jun 2025

जगद्गुरुओं के नाम पर होंगे राम मंदिर के चारों द्वार, अन्य भवनों के नाम अभी विचाराधीन

07 Jun 2025

बुलंदशहर में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का माल हुआ खाक

07 Jun 2025

वायरल वीडियो: नोएडा में पिंक ऑटो पर स्टंट करना पड़ा महंगा, ट्रैफिक पुलिस ने काटा इतने का चालान

07 Jun 2025
विज्ञापन

मारपीट के शिकार पूर्व प्रधान अशोक के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल

07 Jun 2025

GN Encounter: अलग-अलग मुठभेड़ में इनामी समेत दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से हुए घायल

07 Jun 2025
विज्ञापन

Jodhpur: बेटिकट यात्रियों पर रेलवे की सख्ती, 1.17 करोड़ जुर्माना वसूला, धूम्रपान करने वालों पर भी कार्रवाई

07 Jun 2025

गंगा में नहा रहे पांच दोस्त डूबे, पंडे ने तीन को बचाया, एक का शव मिला

07 Jun 2025

दिल दहला देने वाली माैत...कार में जिंदा जले सरकारी चिकित्सक, दीवार से टकराने के बाद उठी लपटें

07 Jun 2025

Ujjain News: संयुक्त सचिव प्राची पांडेय पहुंचीं महाकाल दरबार, दर्शन के पल को बताया जीवन का सर्वोच्च क्षण

07 Jun 2025

नशामुक्त, खुशहाल व अपराध मुक्त भारत के लक्ष्य के तहत निकाली पदयात्रा

07 Jun 2025

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का होगा कोरोना टेस्ट, राम मंदिर... हनुमानगढ़ी समेत कई जगह लगेंगे काउंटर

07 Jun 2025

एकल में कानपुर की सान्विका और युगल वर्ग में एस संयुक्ता रेड्डी-श्रेयांशी ने जीते मैच

07 Jun 2025

गर्मी के चलते रखे हुए फल और बाहरी तली चीजों से फैल रहा संक्रमण, ग्रेटर नोएडा में सामने आई कई केस

07 Jun 2025

अयोध्या के जिला अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मरीजों को तुरंत मिल रहा इलाज

07 Jun 2025

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पहली बार किए राम दरबार के दर्शन

07 Jun 2025

बुलंदशहर में दरोगा ने कन्फेक्शनरी संचालक को पीटा, देखें वीडियो

07 Jun 2025

MP News: कटनी में भीषण आग, 15 मिनट में दो इंडस्ट्री तबाह, 38 राउंड चक्कर लगा चुकी दमकल गाड़ियां, नहीं बुझी आग

07 Jun 2025

Advisory: पाइप लाइन क्षतिग्रस्त के चलते सोमवार तक रहेगा डायवर्जन, देखें नोएडा पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

07 Jun 2025

कार से टकराई बाइक...बीच सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे, युवक के फट गए कपड़े

07 Jun 2025

हिसार: जहर मुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए जाट धर्मशाला में कृषि कार्यशाला आयोजित

07 Jun 2025

हिसार: एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दो के पांव में लगी गोली

07 Jun 2025

देवरिया में बुजुर्ग ने बकरीद पर खुद का गला काटकर कुर्बानी दी

07 Jun 2025

झज्जर में आग लगने से लाखों रुपये का हुआ नुकसान

हिसार: सीएमओ परिसर के वाटर कूलर में न मिला पानी न शौचालय दुरुस्त, चेयरपर्सन बोले-99 फीसदी संतुष्ट

07 Jun 2025

बहराइच के महसी क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए दहशत बना भेड़िया पकड़ा गया

07 Jun 2025

जींद: हरियाणा में पांव जमाने की फिराक में बसपा, जाट धर्मशाला में की बैठक

07 Jun 2025

झज्जर: शहीदी पार्क में शुरू हुए विकास के काम, 2.70 करोड़ रुपये होंगे खर्च

इंद्रावती नदी में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, मौके पर हुई मौत

07 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed