{"_id":"6845191a93f49440860fc581","slug":"video-distribution-of-namami-gange-magazine-on-ghats-of-kashi-resolution-taken-to-clean-ganga-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी के घाटों पर नमामि गंगे की पत्रिका का वितरण, गंगा की सफाई का लिया गया संकल्प, देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के घाटों पर नमामि गंगे की पत्रिका का वितरण, गंगा की सफाई का लिया गया संकल्प, देखें VIDEO
स्वच्छ गंगा के लिए लोगों को भागीदार बनाने के उद्देश्य से नमामि गंगे परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों के संपूर्ण विवरण को दर्शाती जलशक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्वच्छ मिशन द्वारा प्रकाशित ‘नमामि गंगे’ पत्रिका का वितरण रविवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर किया गया। वाराणसी में नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में पत्रिका वितरण के पूर्व अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति एवं नव सृजन फाउंडेशन के सदस्यों के सहयोग से गंगाद्वार ललिता घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। 'सबका साथ हो-गंगा साफ हो' का संकल्प दोहराते हुए लोगों से गंगा किनारे की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। गंगाद्वार ललिता घाट के सामने पड़ी अनेकों गंदगी को समेट कर नगर निगम के सुपुर्द किया गया। राजेश शुक्ला ने कहा कि जल क्षेत्र में सफलता के लिए सहयोग, समन्वय और संचार महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा प्रकाशित यह पत्रिका जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए उचित मंच प्रदान करती है। जन भागीदारी सुनिश्चित करके हम गंगा की निर्मलता के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति की अध्यक्ष नीलिमा राय ने कहा कि जल संरक्षण में भागीदार होना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। नवसृजन फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल ने कहा कि हमारी आने वाली पीढियां को स्वच्छ और अनुकूल पर्यावरण मिले इसके लिए समग्र प्रयास जरूरी है। आयोजन के दौरान प्रकाश सिंह, आयुष्मान सिंह, शाश्वत सिंह, आशीष राय, आयुषी अग्रवाल अमृता गुप्ता, काजल सिंह, आदित्य अग्रवाल, नयन गुप्ता, सोनाली, शगुन, मैरी, रौनक समेत आदि गंगा भक्त रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।