{"_id":"684501b54b58e5d9700063f8","slug":"video-video-sultanpur-gakasha-ka-aarapaya-ka-palsa-sa-mathabha-tha-ghayal-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Sultanpur: गोकशी के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Sultanpur: गोकशी के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दो घायल
सुल्तानपुर के बंधुआंकला और अखण्डनगर थानाक्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो गोकशी के आरोपियों के पैर में गोली लगी। जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
एएसपी अखंड प्रताप ने बताया कि पुलिस को शनिवार की रात जानकारी मिली कि गोकशी के आरोपी दो लोग मोटर साइकिल पर सवार होकर हसनपुर जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें घेरा तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी मोहसिन के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अस्पताल पहुंचाया। जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।
दूसरी घटना अखण्डनगर थानाक्षेत्र के दाखवा मिश्रीपुर के पास हुई। यहां पुलिस ने गोकशी के आरोपी इस्माइल और तैय्यब को कमियापुर नहर के पास मोटर साइकिल रोकने को कहा तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी तैय्यब के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला। एसपी कुंवर अनुपम ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।