{"_id":"684545ba89173e667c05f7cd","slug":"55-year-old-man-murdered-in-land-dispute-fight-over-measuring-field-attacked-with-brick-ashoknagar-news-c-1-1-noi1227-3037544-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: जमीनी विवाद में 55 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, खेत की नपाई को लेकर हुए झगड़े में मारी ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: जमीनी विवाद में 55 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, खेत की नपाई को लेकर हुए झगड़े में मारी ईंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Jun 2025 04:47 PM IST
अशोकनगर जिले के करमाई गांव में जमीनी विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर अस्पताल चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हुआ। इसके बाद परिजनों ने राजमाता चौराहे पर शव रख रास्ता जाम कर दिया। आरोपी अभी फरार है।
जानकारी के अनुसार घटना का कारण पुराना जमीनी विवाद है। कुछ दिन पहले दशरथ सिंह यादव के पड़ोसी कैलाश अहिरवार ने खेत की नपाई करवाई थी। इसमें दशरथ सिंह के खेत का एक बीघा हिस्सा कैलाश के खेत में शामिल हो गया था। दशरथ सिंह ने इसे स्वीकार कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को कैलाश ने गांव के ही विजयपाल यादव को अपने खेत में जुताई करने बुलाया। इसके बाद विजयपाल ने ट्रैक्टर से कैलाश के खेत की जुताई की वहां खेत की मेड़ पाट दी। इसके बाद वह घर आ गया। इसके बाद विजयपाल के घर जाकर दशरथ सिंह ने जब इसका कारण पूछा तो दोनों में विवाद हो गया।
परिजनों का आरोप है कि इसके बाद विजयपाल ने ईंट से दशरथ सिंह पर हमला कर दिया, वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद घायल दशरथ को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे परिजनो ने अस्पताल चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद एसडीओपी विवेक शर्मा और शाढौरा टीआई सत्येंद्र कुशवाहा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाइश दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।