{"_id":"684578e300a043d091073946","slug":"video-thieves-robbed-tyre-shop-in-kapurthala-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में टायर की दुकान पर चोरों ने डाला डाका, एक लाख रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में टायर की दुकान पर चोरों ने डाला डाका, एक लाख रुपये का सामान चोरी
कपूरथला में शनिवार देर रात चोरों ने सर्कुलर रोड पर एक टायर की दुकान अशोक टायर्स को निशाना बनाते हुए लगभग एक लाख रुपये के टायर चोरी करने की घटना घटी है। सूचना मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अशोक टायर्स के मालिक अशोक कुमार व उनके बेटे राहुल ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को अपनी दुकान बंद करके चले गए थे। सुबह उन्हें पता चला कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो पाया कि दुकान से कुछ दिन पहले बाइक, एक्टिवा और साइकिल के सभी नए टायर और ट्यूब चोरी हो चुके थे। दुकान के नजदीक रहने वाली एक महिला ने भी कुछ लोगों को सामान कार में लोड करते हुए देखा गया। उसने सोचा कि वह शायद दुकान से सामान ले जा रहे होंगे। उसने सामान गाड़ी में लादा और जालंधर की ओर चले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।