{"_id":"6845a25330a71476f001bbe4","slug":"huge-fire-breaks-out-in-bt-cotton-mill-burhanpur-news-c-1-1-noi1224-3039033-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Burhanpur : BT मिल में लगी भीषण आग, जिले के सभी दमकल बुझाने में जुटा, पांच किमी दूर से दिख रहा धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur : BT मिल में लगी भीषण आग, जिले के सभी दमकल बुझाने में जुटा, पांच किमी दूर से दिख रहा धुआं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Jun 2025 10:33 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर स्थित एक फैक्ट्री अचानक रविवार शाम भीषण आग धधक उठी। इस आग का कहर लंबी दूरी से भी साफ देखा जा रहा था। स्थानीय गणपति नाका थाना क्षेत्र में गुरुद्वारे के सामने स्थित बीटी कॉटन फैक्ट्री में लगी इस आग के बाद चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की खबर फैलते ही लोगों की भारी भीड़ भी वहां जुट गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।
बता दें कि इसके पहले भी इस तरह की आग लग चुकी है, हालांकि जिला प्रशासन, पुलिस और फायर फाइटर आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है, लेकिन आग लगने के कारणों का अब तक मालूम नहीं चल सका है।
बुरहानपुर की BT मिल में देर शाम भीषण आग लग गई। इसका धुआं शहर में कई किलोमीटर दूर तक देखा गया। इसके बाद जिले के सभी दमकल वाहनों और पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। शहर की इस प्रसिद्ध BT मिल इंडस्ट्री में शाम करीब 6:35 बजे अचानक आग लगने की शुरुआत हुई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पांच किलोमीटर दूर से भी धुएं के बादल देखे गए। यहां देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद जिले के दोनों फायर फाइटर सहित नेपानगर, शाहपुर से भी दमकल गाड़ियां बुलाईं गईं वहीं रावेर से भी पानी के टैंकर बुलाए गए हैं, और फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।